न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana CET रिजल्ट 2025 को लेकर आया बड़ा अपडेट, आयोग ने दी बड़ी जानकारी

On: November 20, 2025 6:20 AM
Follow Us:
Big update regarding Haryana CET Result 2025

Haryana CET 2025 : हरियाणा CET-2025 ग्रुप सी के रिजल्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जल्द ही रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में है। हालांकि, अभी आयोग ने आधिकारिक तौर पर तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द रिजल्ट आ सकता है। इसी तरह से ग्रुप डी की परीक्षा के आयोजन की भी तैयारी है।

वहीं HSSC ने अभ्यर्थियों से एक बार फिर कहा है कि वह तैयारियों में जुटे रहें और किसी के बहकावे में न आएं। आयोग सीईटी के परिणाम के – बाद ग्रुप सी की सभी भर्तियों की परीक्षाओं के कलैंडर को भी जारी करने पर विचार कर रहा है।

Haryana News: हरियाणा के नगर पालिका शाहाबाद के जेई निलंबित,सचिव को चार्जशीट के आदेश

HSSC ने CET परीक्षा का इसी वर्ष 26 और 27 जुलाई को आयोजन किया था। सीईटी का परिणाम जारी होने – का अभ्यर्थियों को लंबे समय से इंतजार है। परीक्षा में कुल 13 लाख 48 हजार 893 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से चार सत्रों में कुल 12 लाख 46 हजार 497 ने परीक्षा में भाग लिया था। पिछले माह आयोग ने करेक्शन पोर्टल खोला था। Haryana

आपको बता दें कि 28 अक्तूबर तक आरक्षित श्रेणी के जिन अभ्यर्थियों ने दस्तावेज अधूरे होने की स्थिति में सामान्य श्रेणी में आवेदन किया था उन्होंने करेक्शन पोर्टल के माध्यम से त्रुटि दूर कराने के लिए आवेदन किए थे।

हरियाणा में बनेगी देश की पहली ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हाल ही में आयोग अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने एक साक्षात्कार में फिर से दोहराया है कि अभ्यर्थी तैयारी करते रहें। जल्द ही आयोग परीक्षा का परिणाम और भर्तियों का कैलेंडर जारी करने की योजना पर काम कर रहा है।

Clouds will rain again in Haryana on this day
Haryana Weather : हरियाणा में इस दिन फिर बरसेंगे बादल, चलेंगी ठंडी हवाएं

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment