Haryana : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हरियाणा में इस रूट की 7 ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी रद्द

Published On: November 17, 2025
Follow Us
7 trains on this route in Haryana will remain cancelled for 3 months.

Haryana : हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। फतेहाबाद जिले के जाखल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली 7 पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। यह फैसला लुधियाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर चल रहे काम के चलते लिया गया है। आपको बता दें कि ये ट्रेनें 1 दिसंबर से 23 फरवरी 2026 तक रद्द रहेंगी।

ये ट्रेने रहेगी रद्द

रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है, उनमें गाड़ी संख्या 54603 (हिसार से लुधियाना), 54604 (लुधियाना से चूरू), 54053 (जाखल से लुधियाना), 54054 (लुधियाना से जाखल), 54605 (चूरू से लुधियाना), 54606 (लुधियाना से हिसार) और 54635 (हिसार से लुधियाना) शामिल हैं।

यात्री होंगे परेशान

बताया जा रहा है कि जाखल रेलवे स्टेशन उत्तर भारत का एक प्रमुख जंक्शन है, जहाँ से सैकड़ों यात्री हर दिन ट्रेनें बदलते हैं। हिसार-लुधियाना रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। Haryana

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment