Metro Update: गुरुग्राम में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, जल्द शुरू होगा काम; यहां जानें पूरी डिटेल

Published On: September 3, 2025
Follow Us
Work on Gurugram Metro will start soon

Gurugram Metro Update: साइबर सिटी गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए पांच सितंबर को भूमि भूजन होगा। इसकी विस्तृत जानकारी हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना साइबर सिटी के नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता विकास को नई दिशा देने की है और यह मेट्रो प्रोजेक्ट उसी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। राव ने कहा कि 5 सितंबर को सेक्टर 44 में मेट्रो विस्तार प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि यह मेट्रो केवल एक परिवहन प्रणाली नहीं होगी। बल्कि, यह आने वाली पीढ़ियों के लिए आधुनिक और टिकाऊ शहरी ढांचे की मजबूत नींव साबित होगी। इससे प्रतिदिन लाखों यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही लोगों का समय बचेगा और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। वहीं प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकेगी। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

आईटी और औद्योगिक कंपनियों का गढ़ है गुरुग्राम

राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम देश-विदेश की आईटी और औद्योगिक कंपनियों का गढ़ है। यहां रोजाना लाखों लोग कामकाज के लिए आते-जाते हैं। मेट्रो विस्तार के बाद कनेक्टिविटी बेहतर होगी। जिससे व्यापार, निवेश और रोजगार की नई संभावनाएं खुलेंगी। गुरुग्राम के युवाओं और पेशेवरों के लिए यह सुविधा जीवन को सरल और अवसरों को व्यापक बनाने वाली है। यह शहर न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश की आर्थिक धुरी बनकर उभरेगा।”

 तेजी से आगे बढ़ गुरुग्राम

मंत्री राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दूरदृष्टि की वजह से आज गुरुग्राम बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेट्रो विस्तार के साथ-साथ सड़कों के जीर्णाेद्धार, यातायात प्रबंधन और शहरी सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विकास का लाभ केवल शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों तक भी पहुंचे।

लंबे समय से चली किया जा रहा था इंतजार

राव नरबीर सिंह ने आगे कहा कि यह मेट्रो प्रोजेक्टर जनता की लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा का अंत है। यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि लोगों के विश्वास, सपनों और उम्मीदों का उत्तर भी है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर इस सपने को साकार कर रहे हैं और विश्वास है कि आने वाले सालों में गुरुग्राम का नाम देश के सबसे आधुनिक शहरों की लिस्ट में और भी ज्यादा चमकेगा।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment