Haryana : हरियाणा की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये, 25 सितंबर से इस एप्प पर जाकर करें आवेदन

Published On: September 22, 2025
Follow Us
Women of Haryana can apply through this app from September 25.

Haryana : हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त औऱ आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की है, इसी कड़ी में 25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया जाएगा। महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान के लिए इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

25 सितंबर को शुभारम्भ अवसर पर मोबाइल एप्प लॉन्च किया जाएगा। एप्प के माध्यम से पात्र लाभार्थी घर बैठे पंजीकरण कर सकेंगे।

इसी कड़ी में 25 सितंबर को जिला सिरसा में विभिन्न जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे औऱ विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर भी पंजीकरण किया जाएगा। सिरसा के नागरिक अस्पताल में कार्यक्रम के अलावा डबवाली, ऐलनाबाद सहित अन्य स्थानों पर प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

योजना के तहत पात्रता की शर्तें :

  • – केवल महिलाएं जिनकी आयु 23 से 60 वर्ष के बीच हो।
  • – फैमिली आईडी में सत्यापित आय एक लाख रुपये से कम हो
  • – पति अथवा पत्नी 15 वर्षों से हरियाणा के निवासी हो
  • – लाभार्थी का फैमिली आईडी डिटेल में स्वयं का एक्टिव बैंक एकाउंट हो
  • -परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड और रिहायशी प्रमाण अनिवार्य

ये रहेगा प्रोसेस :

पात्र लाभार्थी को एप्प के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लाभार्थी का डाटा 15 दिन के अंदर क्रीड विभाग द्वारा वेरिफाई कर सामाजिक न्याय और आधिकारिता विभाग को भेजा जाएगा। सामाजिक न्याय और आधिकारिता विभाग दो कार्यदिवस में डॉक्यूमेंट जांच के बाद आईडी जनरेट करेगा और लाभार्थी को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

हर महीने की सात तारीख तक क्रीड विभाग से मिले वेरिफाई डाटा अनुसार ही सामाजिक न्याय और आधिकारिता विभाग द्वारा लाभार्थी की आईडी क्रिएट की जाएगी। लाभार्थी को डीबीटी के माध्यम से बैंक एकाउंट में राशि दी जाएगी। आवेदन की स्थिति और निर्देशों के लिए एसएमएस से सूचनाएं प्राप्त होंगी।

क्या सामाजिक सुरक्षा का लाभ मुझे मिलेगा ?

  • -एक फ़ैमिली आईडी में एक से ज्यादा महिलाएं होने पर भी सबको समान लाभ मिलेगा, बशर्ते उनकी पारिवारिक आय एक लाख से कम हो और अन्य कोई सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ न ले रहीं हो।
  • – केवल कैंसर स्टेज-3 और 4 से ग्रसित तथा लाइलाज बीमारी से ग्रसित महिलाएं जो पहले से वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही है, उन्हें ही इस योजना का अतिरिक्त लाभ मिल सकेगा।
  • -किसी लाभार्थी की मृत्यु होने पर केवल उसी माह का लाभ मिलेगा।
  • – अगर किसी अपात्र लाभार्थी द्वारा लाभ लिया गया तो जांच के बाद 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से वापसी राशि ली जाएगी।
  • – लाभार्थी किसी भी प्रकार के फर्जी लिंक या वेबसाइट पर आवेदन करने से बचें, केवल विभाग द्वारा प्रदान किए गए सत्यापित एप्प आदि पर ही आवेदन करें।

25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ होगा। पात्र लाभार्थी एप्प के माध्यम से घर बैठे ही पंजीकरण कर सकेंगे। इस दिन जिला में विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाकर भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। – सत्यवान ढिलोड, जिला समाज कल्याण अधिकारी।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment