Accident News : दिल्ली के नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रेन की चपेट में आने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रैन कि चपेट में आने से दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दोरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे बहादुरगढ़ की तरफ सुखी नहर के पास हुई थी। दोनों मृतक बच्चियों की पहचान 7 साल की रोनक खातून और 8 साल की शाहिस्ता के तौर पर हुई है। रोनक अपने परिवार के साथ प्रीपतारी एन्कलेव में रहती थी और शाहिस्ता प्रीपतारी वत्स शारदा एन्कलेव में रहती थी।
अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया। जिस कारण उन्होंने रेलवे ट्रेक पर जाम लगा दिया। जाम के कारण रेलवे लाइन कुछ समय के लिए बाधित रही।
अधिकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त दोनों बच्चियां रेलवे ट्रेक पार कर रही थी, उस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई, जिसके बाद दोनों घायल बच्चियों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने मृत बच्चियों के परिजनों से पूछताछ की। Accident News
शाहिस्ता की चाची नगीना खातून ने बताया कि दोनों लड़कियां अपनी एक सहेली के साथ स्कूल से घर लौट रही थी, उसी दैरान यह हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि शुरूआती मामला हदासा लग रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच जारी है।










