Toll Tax: दिल्ली से फरीदाबाद सफर अब महंगा, इस टोल प्लाजा पर बढ़ा टोल टैक्स, आज से लागू नई दरें

Published On: September 1, 2025
Follow Us
Traveling from Delhi to Faridabad is now expensive

Toll Tax: दिल्ली से फरीदाबाद आने-जाने वालों को अब पहले से ज्यादा टोल चुकाना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फरीदाबाद के सराय टोल प्लाजा पर टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 31 अगस्त की आधी रात से लागू हो चुकी हैं।

किन वाहनों पर पड़ेगा असर?

NHAI के अनुसार, कार, जीप और अन्य छोटे वाहनों के लिए एक बार टोल पार करने पर दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वे अब भी 35 रुपये का भुगतान करेंगे। हालांकि, यदि यही वाहन बार-बार टोल पार करते हैं या उनके लिए मंथली पास बनवाया जाता है, तो उन्हें अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

पिछले साल नहीं हुआ था बदलाव, इस बार बढ़ा टैक्स

टोल दरें हर साल 1 सितंबर को अपडेट की जाती हैं। हालांकि पिछले वर्ष 2024 में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी, इसलिए इस साल संशोधन किया गया है

विशेष रूप से मंथली पास की दरों में बदलाव देखने को मिला है, जिससे नियमित अप-डाउन करने वाले वाहन चालकों पर सीधा असर पड़ेगा।

नई दरों के अनुसार मंथली पास वाले छोटे वाहन चालकों को अब 1044 रुपये की जगह 1060 रुपये देने होंगे। हल्के कमर्शियल वाहनों के मंथली पास की कीमत 1567 रुपये से बढ़कर 1590 रुपये हो गई है।

बस और ट्रक चालकों के लिए एकतरफा टोल 104 रुपये से बढ़ाकर 106 रुपये और रिटर्न टोल 157 रुपये से 159 रुपये कर दिया गया है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment