Haryana News: चंडीगढ़ से दिल्ली और नोएडा एयरपोर्ट का सफर होगा आसान, जल्द शुरू होंगी ये बसें

Published On: September 18, 2025
Follow Us
Traveling from Chandigarh to Delhi and Noida airports will be easy.

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, हरियाणा रोडवेज ने चंडीगढ़ से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और उत्तर प्रदेश के जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक सुपर लग्जरी बसें चलाने की तैयारी में है। जिसके चलते लोगों का सफर आसान हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, इसका प्रपोजल तैयार कर परिवहन विभाग को भेजा गया है। फिलहाल, 18 बसें चलाने की योजना है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इन बसों से हवाई सफर करने वालों को सुविधा मिलेगी।

खबरों की मानें, तो अभी यह तय किया जाना बाकी है कि करीब पौने 2 करोड़ की इन बसों को रोडवेज खरीदेगा या फिर किलोमीटर स्कीम के हिसाब से चलाएगा।

बीएस-6 बसों का होगा संचालन

बता दें कि रोडवेज इससे पहले भी चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट तक एसी बसें चलाता था, लेकिन, ये बीएस- 4 थीं। इनका संचालन दिल्ली में बंद हो गया है। अब जो नई बसें चलेंगी, वे बीएस-6 होंगी।

10 अक्टूबर को मिलेगी 30 ई बसें

वहीं, रोडवेज को 10 अक्टूबर तक 30 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इनमें से 5 अम्बाला, 15 पानीपत और 10 बसें कुरुक्षेत्र में चलाई जाएंगी। अक्टूबर के अंत तक 20 इलेक्ट्रिक बसें और मिलेंगी। जिन शहरों में अभी 5-5 इलेक्ट्रिक बसें चल रहीं हैं। वहां अगले 3 महीने में 5-5 बसें बढ़ाई जाएंगी। Haryana

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment