New Road : हरियाणा की ये सड़क तीन राज्यों को करेगी कनेक्ट, सरकार ने दी मंजूरी

Published On: September 2, 2025
Follow Us
This road of Haryana will connect three states

New Road : हरियाणा सरकार ने अरावली में बनाई जाने वाली सड़क का फिर से भौगोलिक सर्वे करने की मंजूरी दे दी है। ये सड़क नूंह और तिजारा को आपस में कनेक्ट करेंगी। लोक निर्माण विभाग (PWD) कंसल्टेंट द्वारा इस प्रोजेक्ट की DPR तैयार की जाएगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद हरियाणा, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के बीच धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

जानें कितना आएगा खर्च

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार द्वारा नूंह के नगीना से राजस्थान के तिजारा को कनेक्ट करने के लिए अरावली में सड़क बनाने योजना साल 2019 में शुरु कर दी गई थी। इस सड़क का निर्माण कार्य 10 करोड़ रुपये की लागत से शुरु कर दिया गया था, लेकिन कोरोना की वजह से काम रोक दिया गया था।

वहीं कोरोना के बाद फिर से सड़क बनाने का काम शुरु किया गया तो कंपनी ने अरावली की चट्टानों की क्वालिटी कमजोर बताकर बजट बढ़ाने की मांग की है। लेकिन सरकार ने ज्यादा बजट देने से मना कर दिया था, जिसके बाद मामला कोर्ट में भी पहुंचा था। लेकिन सरकार ने इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरु करने का फैसला लिया है। New Road

15 किलोमीटर में पूरा होगा सफर

बताया जा रहा है कि नूंह-तिजारा सड़क बनाने के लिए अरावली पर्वत श्रृंखला का करीब 4 किलोमीटर हिस्सा काटा जाएगा। यह हिस्सा हरियाणा के नोटकी गांव से लेकर राजस्थान के तिजारा तक जाएगा। सड़क की चौड़ाई करीब 7 मीटर होगी। मौजूदा समय में तिजारा जाने के लिए 45 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। लेकिन नई सड़क बन जाने के बाद इसकी दूरी करीब 15 किलोमीटर कम हो जाएगी। New Road

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment