Haryana : हरियाणा ACB का बड़ा एक्शन, पुलिस इंस्पेक्टर और EHC को एक लाख रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published On: September 2, 2025
Follow Us
Police inspector and EHC arrested taking bribe in Haryana

Haryana : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला द्वारा कल दिनांक 1.9.2025 को भ्रष्टाचार के मामले में तत्कालीन पुलिस निरीक्षक सोमेश कुमार नं. 101/ए व ई.एच.सी. अशोक कुमार नं. 645/अम्बाला, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अम्बाला के विरूद्ध चालान धारा 7, 13(1)बी सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट व 384, 120बी, 180 भा.द.स. के तहत माननीय न्यायालय, अम्बाला में दिया गया है।

मामला यह था कि शिकायतकर्ता के विरूद्व एक शिकायत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला में दिनांक 21.8.2023 से लम्बित थी। उस समय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला में तैनात पुलिस निरीक्षक सोमेश कुमार व ई.एच.सी. अशोक कुमार, द्वारा शिकायतकर्ता से उसके विरूद्ध लम्बित शिकायत को बंद करने की एवज में 1,00,000/- रुपए नकद बतौर रिश्वत की माँग की गई।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी पुलिस निरीक्षक सोमेश कुमार व ई.एच.सी. अशोक कुमार, उपरोक्त को शिकायतकर्ता से 1,00,000/- रूपये बतौर रिश्वत लेते हुए एसीबी कार्यालय अम्बाला से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियो के विरूद्ध अभियोग संख्या 1 दिनांक 8.1.2024 धारा 7, 13(1)बी सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 व 384, 120-बी भा.द.स. थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला दर्ज किया गया था। Haryana

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment