Haryana: हरियाणा में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने गुस्से में की मां की हत्या

Published On: September 12, 2025
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दियाबेरी उपमंडल के पाना हिंदयान गांव में एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी ही मां की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दीपुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है

कैसे हुआ वारदात का खुलासा?

पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार शाम की है जब आरोपी बेटे ने किसी बात को लेकर गुस्से में आकर तेजधार हथियार से अपनी मां पर वार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है ताकि हत्या के पीछे का सटीक कारण सामने लाया जा सके।

एसएचओ ने क्या कहा?

बेरी थाना प्रभारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के आधार पर जल्द ही हत्या के कारण का खुलासा किया जाएगा।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment