Haryana Weather Alert: हरियाणा में फिर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published On: September 28, 2025
Follow Us

Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि मानसून की विदाई का समय भी आ चुका है। ऐसे में अब हल्की बारिश के बाद सर्दी का मौसम आने वाला है और लोगों को अब रजाई निकालने की तैयारी शुरु होने वाली है।

 

मौसम पूर्वानुमान :- अरबसागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव की संभावना से हरियाणा में मौसम आमतौर पर 3 अक्तूबर तक परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादल रहने की संभावना है।

इस दौरान अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने से राज्य के विशेषकर दक्षिणी जिलों रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों में कल 29 सितंबर रात्रि व 30 सितंबर को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है।

परंतु 1 अक्टूबर से 3 अक्तूबर के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment