Haryana News: हरियाणा में एसीबी ने HSVP के जेई को किया गिरफ्तार, इस मामले में ली थी 1.50 लाख रुपए की रिश्वत

Published On: September 5, 2025
Follow Us
_HSVP JE arrested in Haryana for taking bribe of Rs 1.50 lakh (2)

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में एसीबी की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। खबरों की मानें, तो एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) सेक्टर-12 के जेई को 1.50 लाख रुपए की नकद रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गोपाल नाम के एक व्यक्ति ने एसीबी को शिकायत दी थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसने अन्य फर्म मालिकों के साथ मिलकर फरीदाबाद में 6 शराब के ठेके लिए हैं। इनमें से तीन दुकानें HSVP के सेक्टर-12 से और अन्य तीन प्राइवेट व्यक्तियों से किराए पर ले रखी है। इन दुकानों में से शाहपुर जाट चौक और मलेरना गांव की दुकानों को हटाने के लिए HSVP की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। जिसके बाद जेई नरेश कुमार से बात की गई।

आरोपी ने मांगी थी छह लाख रुपये की रिश्वत

शिकायतकर्ता गोपाल का आरोप है कि जब इस मामले में जेई नरेश कुमार से बात हुई थी। उसने दुकानों को न तोड़ने की बात कही थी और हर दुकान के हिसाब से 3-3 लाख रुपये यानी की 6 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने जब पैसे नहीं दिए तो दो दुकानें तोड़ दी गई।

5 लाख रुपये में हुई सहमति

आरोप है कि नरेश कुमार इसके बाद भी शिकायतकर्ता के शराब ठेकों पर जाता रहा और फिर से 6 लाख रिश्वत की मांग की। कई बार बातचीत के बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता से 5 लाख लेने पर सहमति जताई थी। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने आज आरोपी जेई नरेश कुमार को 1,50 लाख रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ लिया है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment