न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana News: हरियाणा के इस जिले में जलभराव से राहत दिलाने में प्रशासन हुआ एक्टिव, NDRF के साथ सेना ने भी संभाला मोर्चा

On: September 5, 2025 1:39 PM
Follow Us:
Haryana News Administration became active in providing relief from waterlogging in this district of Haryana, Army also took charge along with NDRF

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले में लगातार हुई भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते जलभराव की समस्या बनी हुई है। ऐसे में नागरिकों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन लगातार एक्टिव है और अपने कार्य में लगा हुआ है। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के निर्देशन में सभी विभाग लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। सिंचाई विभाग और एनडीआरएफ की टीमों के साथ अब सेना की टुकड़ी भी राहत कार्य में सक्रिय हो गई है।

डीसी ने शुक्रवार शाम बहादुरगढ़ क्षेत्र में जल भराव क्षेत्रों का दौरा करते हुए स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते प्रभावित हुए मुंगेशपुर ड्रेन के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर दी गई है व तटबंधों को मजबूत करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग, एनडीआरएफ और अब सेना की टीम मिलकर ड्रेन के तटबंधों को मजबूत करते हुए पानी की निकासी सुनिश्चित करने में जुटी हैं।
डीसी ने बताया कि जलभराव की समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जा रहा है। विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ाते हुए तेज गति से कार्य किया जा रहा है ताकि प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को जल्द राहत मिल सके। सेना द्वारा मोर्चा संभालने के बाद अब राहत और मरम्मत कार्यों में और तेजी आएगी। सेना की तकनीकी क्षमता और संसाधन जुड़ने से ड्रेन को दुरुस्त करने तथा पानी निकासी की प्रक्रिया और सुगम होगी। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जलभराव से शीघ्र राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

प्रशासन की नागरिकों से अपील, वर्क फ्रॉम होम करें, पैनिक ना हों

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न निकलें और बच्चों व बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर रखें। जलभराव वाले क्षेत्रों में लोग वर्क फ्रॉम होम करें। नागरिकों से अपील है कि पीने का पानी उबालकर या शुद्ध करके ही इस्तेमाल करें तथा खुले बिजली के तारों और उपकरणों से दूर रहें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम के जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 01251-254270 व सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 01251-481707 पर सूचित करें और अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल प्रशासन की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment