Haryana CET 2025 का करेक्शन पोर्टल इस दिन खुलेगा? HSSC चेयरमैन ने दी बड़ी जानकारी

Published On: September 1, 2025
Follow Us
CET 2025 correction portal will open on this day?

Haryana CET 2025 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा CET परीक्षा आयोजित किए हुए एक महीने से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक परिणाम घोषित करने से पहले की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। वहीं CM नायब सैनी ने मानसून सत्र के दाैरान 25 अगस्त को एक-दो दिन के अंदर करेक्शन पोर्टल खोलने की घोषणा की थी। लेकिन आयोग ने अभी तक करेक्शन पोर्टल नहीं खोली है। ऐसे में परीक्षा में शामिल रहे परीक्षार्थियों की चिंता बढ़ गई हैं।

एक माह के अंदर रिजल्ट जारी करने के प्रयास

आपको बता दें कि CET-2025 का 26 जुलाई और 27 जुलाई को आयोजन हुआ था। चार सत्रों में 12,46,497 ने परीक्षा में भाग लिया। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से 8 अगस्त को अभ्यर्थियों को जानकारी दी थी कि प्रमाण-पत्र और दस्तावेज तैयार रखें जल्द ही ग्रुप सी के लिए करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा। बयान दिए थे कि परीक्षा परिणाम एक माह के अंदर जारी करने के प्रयास रहेंगे। आयोग के सदस्य भूपेंद्र चाैहान का कहना है कि अभी करेक्शन पोर्टल खुलने से संबंधित जानकारी नहीं है।

नाॅर्मलाइजेशन होगा या नहीं?

हिसार के चंद्रकांत और पंचकूला के दीपक के अनुसार, 26 जुलाई सुबह और 27 जुलाई शाम की परीक्षा कठिन थी और किस आधार पर नाॅर्मलाइजेशन तय होगा, यही पता नहीं। कहा, आयोग के नियमों के अनुसार सीईटी-2022 का परिणाम तीन साल के मान्य होगा क्योंकि इसका परिणाम 10 जनवरी 2023 को घोषित किया गया था।

आयोग के नियमों के अनुसार सीईटी की दोनों ही परीक्षाओं में जो भी अधिक अंक होंगे वही मान्य होते हैं। उदाहरण दिया कि 2023 के परिणाम में यदि किसी के 73 अंक हैं और 2025 के परिणाम में यही अंक परीक्षार्थी 65 लाता है तो नियमानुसार पिछली सीईटी के अंक यानी 73 ही मान्य होंगे। Haryana

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment