Gurugram Metro: हरियाणा में बनेगा 5500 करोड़ की लागत का 28.5 KM लंबा मेट्रो कॉरिडोर, ये होगा रूट, जानें पूरी डिटेल

Published On: September 5, 2025
Follow Us
28.5 KM long metro corridor to be built in Haryana

Gurugram Metro: हरियाणा के गुरुग्राम मेट्रो के विस्तार को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, आज मेट्रो विस्तार के लिए भूमि पूजन किया गया। इसी को लेकर केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेट्रो सेवा का तेजी से विस्तार हो रहा है। जहां 2014 तक केवल 5 शहरों में 248 किलोमीटर मेट्रो सेवा थी। उसे अब बढ़ाकर 24 शहरों में 1,066 किलोमीटर की मेट्रो सेवा उपलब्ध है और 970 किलोमीटर मेट्रो सेवा का कार्य पाइपलाइन में है। जिसके पूरा होने के बाद भारत दुनिया का नंबर वन देश मेट्रो सेवा प्रदान करने में बन जाएगा।

दरअसल, मनोहर लाल शुक्रवार को गुरुग्राम मेट्रो भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की। जबकि, हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक गुरुग्राम मुकेश शर्मा, सोहना विधायक तेजपाल तंवर और पटौदी विधायक बिमला चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को शिक्षक दिवस, ओणम और ईद के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इससे पूर्व सेक्टर 44 में मेट्रो सेवा का भूमि पूजन करते हुए निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस प्रोजेक्ट पर बनेंगे 27 मेट्रो स्टेशन

कार्यक्रम के मुख्यातिथि केंद्रीय आवास मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ करीब 5500 करोड़ रुपए की लागत से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक और द्वारका एक्सप्रेस वे तक जाने वाले 28.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का भूमि पूजन किया। इस प्रोजेक्ट पर 27 स्टेशन बनेंगे। यह मेट्रो सेवा नए और पुराने गुरुग्राम को जोड़ेगी।

 मेट्रो की जहां जरूरत होगी शहरी मंत्रालय उसे पूरा करेगा : शहरी आवास मंत्री

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मेट्रो सेवा आमजन की सुविधा के लिए प्रदान की जा रही है। वे विश्वास दिलाते हैं कि देश में जिन शहरों में मेट्रो कनेक्टिविटी की जरूरत होगी तो शहरी मंत्रालय मेट्रो सेवा की स्वीकृति देते हुए उसे पूरा करने का काम करेगा। उन्होंने गुरुग्राम क्षेत्र के लोगों को इस नई मेट्रो सेवा प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के शुभारंभ होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेट्रो के माध्यम से बेहतर तरीके से लोगों को आवागमन सुविधा प्रदान होने से समय और धन की बचत होगी।

गुरुग्राम को मिलेंगी 100 बसें

उन्होंने बताया कि शहरी मंत्रालय की ओर से देश में 10 हजार बसें रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें से 450 बसें हरियाणा को मिलेंगी और इसमें से 100 बसें गुरूग्राम शहरी क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि मेट्रो स्टेशन की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एप के माध्यम से यातायात सुविधा यात्रियों को मुहैया कराई जाएगी। जिसमें सुरक्षा की भी गारंटी रहेगी और मेट्रो कार्ड से ही किराया भी दिया जा सकेगा। इससे पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी।

 स्वच्छता में नम्बर वन लाने का लिया संकल्प

केंद्रीय शहरी मंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम में आमजन को स्वच्छता को अपने स्वभाव में शामिल करने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा कि सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के सहयोग से सभी को मिलकर अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाना है। उन्होंने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आश्वस्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम शहरी क्षेत्र को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन लाने में सभी अपना अतुलनीय योगदान देंगे। उन्होंने हाल ही में जीएसटी के दो स्लैब बनाने पर प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।

 मेट्रो कॉरिडोर देगा गुरुग्राम को अलग पहचान: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल का गुरुग्राम पहुंचने पर अभिनंदन किया और उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को नई मेट्रो परियोजना की सौगात देने के लिए वे केंद्र सरकार के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आज गुरुग्राम के लिए बड़ा ऐतिहासिक दिन है। हम सब मिलकर उस सपने की शुरुआत कर रहे हैं। जिसका सालों से इंतजार था। इस मेट्रो सेवा के लाभ हर नागरिक की जिंदगी में महसूस होंगे। सड़क पर जाम कम होगा, यात्रा का समय बचेगा और प्रदूषण घटेगा। इससे रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

गुरुग्राम में इन जगहों पर बनेंगे मेट्रो स्टेशन

सीएम ने आगे कहा कि मेट्रो स्टेशन को सोच-समझकर वहां बनाने का फैसला लिया गया है। जहां सबसे ज्यादा जरूरत है। इनमें सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार, पालम विहार, रेलवे स्टेशन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अगले चार साल में यह परियोजना पूरी हो जाएगी और यह कॉरिडोर गुरुग्राम में नई पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि रेजांगला चौक से द्वारका सेक्टर-21 तक, सेक्टर-56 से पचगांव तक और साथ ही नमो मेट्रो कॉरिडोर दिल्ली से करनाल, दिल्ली से नीमराना और गुरुग्राम से फरीदाबाद के रास्ते नोएडा तक मेट्रो सेवा हमारी योजना में शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स से गुरुग्राम दिल्ली और पूरे एनसीआर से और गहराई से जुड़ेगा। यह मेट्रो सिर्फ एक परिवहन का साधन नहीं है बल्कि यह प्रगति का प्रतीक है।

 

आर्थिक शक्ति का केंद्र बिंदु बन रहा गुरुग्राम : नायब सिंह

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम भारत की आर्थिक शक्ति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यह प्रमुख कंपनियों- आईटी, बीपीओ, स्टार्टअप्स और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का घर है। उन्होंने कहा कि आज गुरुग्राम 250 से अधिक फॉर्च्यून 500 कंपनियों का घर बन चुका है। यही नहीं, हरियाणा में स्थित 19 यूनिकॉर्न में से अधिकतर गुरुग्राम में स्थापित हैं। यहां देश और दुनिया भर से लाखों लोग रोजगार, व्यापार और अवसरों की तलाश में आते हैं। मुझे गर्व है कि जिस शहर की पहचान कभी छोटे से गांव के रूप में थी। वह आज मिलेनियम सिटी के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है। उन्होंने गौरवान्वित होते हुए कहा कि भारत में प्रति व्यक्ति आय में चंडीगढ़ और मुंबई के बाद गुरुग्राम नगर का तीसरा स्थान है।

 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा हरियाणा:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं। जो कहा है, वो करेंगे। हमारी नीति, नीयत और नेतृत्व स्पष्ट हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश ने एक निर्णायक और पारदर्शी सरकार का अनुभव किया है। कार्य संस्कृति में अभूतपूर्व बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पूरे हरियाणा का संतुलित विकास हो। वे विश्वास दिलाते हैं कि हरियाणा सरकार गुरुग्राम के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। गुरुग्राम को देश का सबसे विकसित नगर बनाएंगे।

 प्रदूषण पर होगा नियंत्रण, सड़कों पर सुगम होगा यातायात : राव नरबीर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम मेट्रो रेल विस्तार परियोजना को शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट यात्रियों को सुरक्षित, तेज और आरामदायक यात्रा का विकल्प तो देगी ही। इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण और ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में भी सहायक होगी। उन्होंने इसे गुरुग्राम की सामाजिक-आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे।

 

गुरुग्राम शहर के लिए गौरवशाली क्षण : मुकेश शर्मा (विधायक)

गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने भी इस अवसर को शहर के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने बताया कि 28.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 27 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। जो पुराने और नए गुरुग्राम को साइबर सिटी, उद्योग विहार, रेलवे स्टेशन और द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल गुरुग्राम को एक आधुनिक परिवहन नेटवर्क प्रदान करेगी, बल्कि स्थानीय निवासियों की रोजमर्रा की यात्रा को भी सरल और सुविधाजनक बनाएगी।

कौन-कौन रहा मौजूद

इस अवसर पर जीएमडीए चेयरमैन डी एस ढेसी, जीएमआरएल के सीईओ चंदशेखर खरे, मंडल आयुक्त आर सी बिधान, सीपी विकास अरोड़ा, डीसी अजय कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी और अजीत यादव समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment