New Flyover : 120 करोड़ के खर्च से बनेगा नया फ्लाईओवर, जाम होगा खत्म!

Published On: September 1, 2025
Follow Us
A new flyover will be constructed at a cost of Rs 120 crore

New Flyover: केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच अब गाजियाबाद के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है। यहां हापुड़ चुंगी चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण करने के लिए योजना तैयार की गई है। इस प्रोजेक्ट से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। इस फ्लाईओवर की लंबाई 1200 मीटर होगी।
हजारों लोगों को होगा फायदा

जानकारी के अनुसार सेतु निगम ने फ्लाईओवर के DPR में बदलाव किया गया है। इसके अनुसार, यह फ्लाईओवर IMT गेट के सामने से शुरू होगा, जो कि इनकम टैक्स विभाग की इमारत के दूसरे कोने पर खत्म होगा। इस फ्लाईओवर के बनने से हापुड़ चुंगी चौराहे से होकर गुजरने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा।

120 करोड़ रुपये की आएगी लागत

1200 मीटर के इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए करीब 120 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है। इसके बनने से हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि यहां पर चारों ओर से वाहनों की आवाजाही होने से काफी दबाव रहता है। इस फ्लाईओवर के बनने से पुराना बस अड्डे की तरफ से आने वाले वाहन सीधे डासना फ्लाईओवर की ओर जा सकेंगे। वहीं, दूसरी ओर राजनगर एक्सटेंशन से कविनगर थाने के सामने से गुजरने वाले वाहन भी बिना रुके आगे निकल सकेंगे।

घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा

हापुड़ चुंगी चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण से घंटों का सफर मिनटों में पूरा किया जा सकेगा। इससे स्कूल बस, ऑफिस जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा इमरजेंसी में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे वाहन भी तेजी से अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। इस प्रोजेक्ट को लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि पहले फ्लाईओवर की लंबाई 800 मीटर तय हुई थी।

हालांकि अब इस फ्लाईओवर की लंबाई 400 मीटर बढ़ा दी गई है, जिससे इंग्राहम कट के पास भी ट्रैफिक खत्म हो सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस प्रोजेक्टा का डीपीआर तैयार करके शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। New Flyover

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment