Haryana: हरियाणा के निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत इलाज शुरू, IMA और सरकार में बनी सहमति

Published On: August 27, 2025
Follow Us
Treatment under Ayushman Yojana started in private hospitals of Haryana

Haryana News: हरियाणा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 500 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया भुगतान को लेकर निजी अस्पतालों में इलाज पर रोक लगा दी थी। इस फैसले के बाद प्रदेश के निजी अस्पतालों ने 7 अगस्त से योजना के तहत मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया था, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

हालांकि, सरकार से आश्वासन मिलने के बाद अब मंगलवार से योजना के तहत इलाज दोबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे आयुष्मान कार्डधारकों ने राहत की सांस ली है।

IMA अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन और पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुशील मंगला ने जानकारी दी कि सरकार ने आश्वासन दिया है कि बकाया भुगतान 15 दिनों में किया जाएगा। पेमेंट संबंधी सभी समस्याएं जल्द हल की जाएंगी। हर महीने IMA और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। पैनल अस्पतालों को अब एक माह में भुगतान किया जाएगा।

डॉ. मंगला ने बताया कि समय पर भुगतान न होने से कई निजी अस्पतालों पर आर्थिक संकट मंडरा रहा था। पिछले कुछ हफ्तों से आयुष्मान कार्डधारक निजी अस्पतालों से निराश लौट रहे थे। सरकारी अस्पतालों में लंबी प्रक्रिया और सीमित संसाधनों के कारण उन्हें इलाज में मुश्किलें आ रही थीं। अब निजी अस्पतालों में इलाज दोबारा शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

जींद के नागरिक अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत पहले से ही सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन किए जा रहे थे। लेकिन अब निजी अस्पतालों में भी योजना के लाभार्थियों के ऑपरेशन और इलाज फिर से शुरू हो गए हैं।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment