New Road : दिल्ली से UP का सफर होगा आसान, यहां 32.73 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा रोड

Published On: August 16, 2025
Follow Us
Traveling from Delhi to UP will be easy

New Road : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच दिल्ली से UP तक का सफर अब आसान होने जा रहा है। राजधानी दिल्ली से सहारनपुर रोड के एक हिस्से का पुनर्निर्माण कराया जाएगा, जिसमें 32 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत आएगी। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सोशल मीडिया पर दिल्ली-सहारनपुर रोड निर्माण की योजना की जानकारी जनता के साथ शेयर की है।

आम जनता को मिलेगी राहत

उनके मुताबिक बरसात के बाद इस मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे आवाजाही में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कार्ययोजना के अनुसार रोड के खराब हिस्सों का पुनर्निर्माण होगा, उचित नालियों का निर्माण होगा और ड्रेनेज प्रणाली को मजबूत किया जाएगा।इस तरह से बारिश का पानी जमा नहीं होगा और समय पानी वहां से निकल सकेगा।

जानें कितना आएगा खर्च

विधायक ने बताया कि लोनी की लाइफलाइन दिल्ली सहारनपुर रोड का निर्माण 32 करोड़ 73 लाख रुपये से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां जलभराव से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की मांग पर चार अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री के मेरठ प्रवास के दौरान समीक्षा बैठक में समस्या बताकर समाधान कराने की मांग की थी।

इस पर CM ने निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की। जल्द ही दिल्ली सहारनपुर रोड का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा और लोगों को जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment