न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

New Road : हरियाणा की ये सड़क तीन राज्यों को करेगी कनेक्ट, 10 करोड़ के खर्च से होगी तैयार

On: August 30, 2025 9:13 AM
Follow Us:
This road of Haryana will connect three states

New Road : हरियाणा सरकार ने अरावली में बनाई जाने वाली सड़क का फिर से भौगोलिक सर्वे करने की मंजूरी दे दी है। ये सड़क नूंह और तिजारा को आपस में कनेक्ट करेंगी। लोक निर्माण विभाग (PWD) कंसल्टेंट द्वारा इस प्रोजेक्ट की DPR तैयार की जाएगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद हरियाणा, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के बीच धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

जानें कितना आएगा खर्च

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार द्वारा नूंह के नगीना से राजस्थान के तिजारा को कनेक्ट करने के लिए अरावली में सड़क बनाने योजना साल 2019 में शुरु कर दी गई थी। इस सड़क का निर्माण कार्य 10 करोड़ रुपये की लागत से शुरु कर दिया गया था, लेकिन कोरोना की वजह से काम रोक दिया गया था।

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

वहीं कोरोना के बाद फिर से सड़क बनाने का काम शुरु किया गया तो कंपनी ने अरावली की चट्टानों की क्वालिटी कमजोर बताकर बजट बढ़ाने की मांग की है। लेकिन सरकार ने ज्यादा बजट देने से मना कर दिया था, जिसके बाद मामला कोर्ट में भी पहुंचा था। लेकिन सरकार ने इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरु करने का फैसला लिया है।

15 किलोमीटर में पूरा होगा सफर

बताया जा रहा है कि नूंह-तिजारा सड़क बनाने के लिए अरावली पर्वत श्रृंखला का करीब 4 किलोमीटर हिस्सा काटा जाएगा। यह हिस्सा हरियाणा के नोटकी गांव से लेकर राजस्थान के तिजारा तक जाएगा। सड़क की चौड़ाई करीब 7 मीटर होगी। मौजूदा समय में तिजारा जाने के लिए 45 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। लेकिन नई सड़क बन जाने के बाद इसकी दूरी करीब 15 किलोमीटर कम हो जाएगी। New Road

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment