Haryana: हरियाणा में तालाब से 16 भैंसें उड़ाकर ले गए चोर, CCTV में दिखी पूरी वारदात

Published On: August 31, 2025
Follow Us
Thieves stole 16 buffaloes from a pond in Haryana

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले से शुक्रवार देर रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। कलानौर खंड के गांव खैरड़ी में अज्ञात पशु चोरों ने रात करीब 1:19 बजे कई परिवारों की कुल 16 भैंसों को चुरा लिया, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना से ग्रामीणों में रोष और चिंता दोनों है।

कैसे हुई चोरी?

गांव खैरड़ी में ग्रामीण आमतौर पर अपनी भैंसों को रात को तालाब में छोड़ देते हैं, ताकि मच्छरों से बचाव हो सके। पशुओं की सुरक्षा के लिए ग्रामीण बारी-बारी से ड्यूटी देते हैं। शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे एक पशुपालक ड्यूटी खत्म कर घर लौट गया।

जब अगला पशुपालक तालाब पर पहुंचा तो उसने देखा कि तालाब में एक भी भैंस नहीं है। आसपास ढूंढने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सभी पशुपालक एकजुट होकर भैंसों की तलाश में निकल पड़े लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

CCTV फुटेज में दिखे चोर

गांव के मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर एक महत्वपूर्ण सुराग मिला। वीडियो में देखा गया कि करीब 1:19 बजे एक व्यक्ति भैंसों को हांकते हुए दादरी जिले की तरफ ले जा रहा है। उसके पीछे एक गाड़ी और एक बाइक सवार भी नजर आ रहा है, जिससे ग्रामीणों को पूरा शक है कि ये अज्ञात पशु चोर ही उनकी भैंसें ले गए हैं।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment