Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 घंटों में बारिश की संभावना जताई है। देखें मौसम की पूरी जानकारी-
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 31.08.2025 @ सांय 5.25 बजे जारी… अगले तीन घंटों मे गुरुग्राम, नूंह, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, हिसार, जींद, जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित।








