New Expressway: दिल्ली से गुड़गांव तक जाम मुक्त होगा सफर, PM मोदी इस एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

Published On: August 16, 2025
Follow Us
The journey from Delhi to Gurgaon will be jam free

New Expressway: केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच दिल्ली और गुड़गांव के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने है। PM नरेंद्र मोदी 17 अगस्त को देश के पहले पहले 8 लेन अर्बन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे (द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) का उद्घाटन करने वाले हैं।

दिल्ली-NCR में ट्रैफिक से मिलेगी राहत

ये प्रोजेक्ट UER-2 के नाम से जाना जाता है। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक से राहत मिलेगी बल्कि हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए भी एक नया विकल्प मिल जाएगा। आपको बता दें कि ये प्रोजेक्ट लगभग 9000 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इसे द्वारका एक्सप्रेसवे भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। ये एक्सप्रेसवे दिल्ली के महिपालपुर के शिवमूर्ति से होकर गुरुग्राम के खेड़कीदौला टोल तक जाएगा।

देश की सबसे चौड़ी अर्बन टनल बनाई

इस एक्सप्रेसवे के रास्ते में 3.6 किलोमीटर लंबी और 8 लेन वाली चौड़ी रोड देश की सबसे चौड़ी अर्बन टनल बनाई गई है। इसकी मदद से बिना किसी रुकावट के लोग आसानी से एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे। इस एक्सप्रेसवे पर 4 जगहों पर 4 लेवल और 9 जगहों पर 3 लेवल इंटरचेंज बनाए गए हैं। New Expressway

दिल्ली का तीसरा रिंग रोड

आपको बता दें कि UER-2 को दिल्ली का तीसरा रिंग रोड कहा जा रहा है। ये हिस्सा 76 किलोमीटर लंबा है और इसे बनाने में 7716 करोड़ रुपए की लागत लगेगी। ये अलीपुर से शुरू होकर नागलोई और नजफगढ़ रोड होते हुए द्वारका सेक्टर 24 तक जाएगा। इससे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे तक जाने के लिए सीधा कनेक्शन मिलेगा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्ट

वहीं इसे आगे बढ़ाकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। ये 17 किलोमीटर लंबा हिस्सा लगभग 3350 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। इसे 2026 तक पूरा किया जाने वाला है। इस रास्ते के बनने के बाद हरियाणा और राजस्थान से देहरादून जाने वाले लोगों को आवाजाही के लिए एक नया विकल्प मिलेगा।

इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला रोड तक 5 किलोमीटर लंबी ट्विन ट्यूब टनल बनाई जा रही है। इसे बनाने में लगभग 3500 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इस टनल से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में ट्रैफिक की भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी। New Expressway

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment