Haryana : हरियाणा में स्पोर्ट्स कोटे के तहत जल्द होगी भर्ती, HSSC चेयरमैन ने दी बड़ी जानकारी

Published On: August 16, 2025
Follow Us
Recruitment will soon be done under sports quota in Haryana

Haryana : हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा खेल कोटे की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। HSSC चेयरमैन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी है। जल्दी ही स्पोर्ट्स कोटे के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती होने की संभावना है।

जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि सभी उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तैयारियों में जुट जाएं। भर्ती की तारीख और बाकी डिटेल्स जल्द ही आधिकारिक रूप जारी कर दी जाएंगी। हिम्मत सिंह का कहना है कि खिलाड़ियों द्वारा खेल कोटे के तहत विभिन्न विभागों में भर्ती की मांग काफी समय से उठ रही थी। आयोग ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए फैसला किया है कि अब प्रक्रिया को जल्दी शुरू किया जाएगा।

खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान

उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए लिखा कि ये मौका बेहद अहम है और तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि सरकार का इरादा है कि खेल प्रतिभाओं को उनका हक दिया जाए। हरियाणा में पहले से ही पात्र उत्कृष्ठ खिलाड़ियों (OSP) और पात्र खिलाड़ियों (ESP) को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। यह आरक्षण वन, शिक्षा, बिजली, खेल, प्राथमिक शिक्षा, गृह और माध्यमिक शिक्षा जैसे अहम विभागों में लागू होता है।

खास बात यह है कि ग्रुप-डी की भर्तियों में भी 10 प्रतिशत पद खिलाड़ियों के लिए रिज़र्व हैं, जिससे खेल जगत से जुड़े युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता और आसान हो जाता है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment