Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में आज मौसम पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हरियाणा के 11 जिलों में सुबह-सुबह बारिश हुई। इन जिलों में हिसार, अंबाला, फतेहाबाद, जींद, फरीदाबाद, सोनीपत, कैथल, नूंह, रोहतक, झज्जर और कुरुक्षेत्र शामिल हैं।
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र में मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। इन जिलों में आकाशीय बिजली के साथ तेज हवाएं (30-40 KMPH) चल सकती हैं।
अगले 3 दिन का मौसम…
26 अगस्त: यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, फरीदाबाद व गुरुग्राम में 75 से 100 प्रतिशत एरिया में भारी बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है।
27 अगस्त: पंचकूला और यमुनानगर में मध्यम से तेज बारिश के आसार बने रहेंगे और 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना बनी रहेगी। रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार हैं।
28 अगस्त: अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिलों में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सिरसा में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश हो सकती है।








