Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की तैयारी, जल्द शुरू होगी वसूली

Published On: August 26, 2025
Follow Us
Preparation for toll tax on Dwarka Expressway in Gurugram, Haryana

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) अब द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी टोल टैक्स वसूलने की तैयारी में है। लगभग 11,000 करोड़ रुपए की लागत से बना यह हाईवे देश का पहला 8-लेन वाला अर्बन एक्सप्रेसवे है, जिसका उद्घाटन 17 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

अभी यह एक्सप्रेसवे आम लोगों के लिए निशुल्क है, लेकिन जल्द ही इस पर टोल वसूली शुरू की जाएगी। गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर बजघेड़ा में टोल प्लाजा पूरी तरह से बनकर तैयार है। अब सिर्फ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से मंजूरी मिलने का इंतजार है।

यदि सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो टोल वसूली 1 सितंबर या 1 अक्टूबर 2025 से शुरू हो सकती है। इस टोल प्लाजा की सबसे खास बात है कि यह मानवरहित (humanless) होगा। यानी यहां कोई टोल कर्मचारी तैनात नहीं होगा।

टोल वसूली पूरी तरह स्वचालित (Automated FASTag System) से होगी। इससे यातायात में बाधा नहीं आएगी और समय की बचत होगी। यह हरियाणा में सोनीपत के बाद दूसरा मानवरहित टोल प्लाजा होगा।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment