Haryana Weather : हरियाणा में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

Published On: August 17, 2025
Follow Us
Monsoon will gain speed again in Haryana

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। ऐसे में आज यानि 17 अगस्त को 8 जिलों में बारिश की संभावना है। IMD ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 3 दिन बारिश के आसार हैं।

जानें कहा कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से नमी वाली हवाएं हरियाणा राज्य की तरफ बढ़ने से मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है. इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है. हरियाणा में सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में हुई है. यहां बारिश का आंकड़ा 728 मिमी तक पहुंच गया है, जबकि, सबसे कम बारिश कैथल में दर्ज की गई है।

यहां 167 मिमी तक बादल बरसे हैं. वहीं कल यानी 16 अगस्त को हरियाणा के सिरसा जिले में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला. वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 25°C है. हरियाणा में सुबह बारिश की संभावना 100% है और आसमान में हल्के काले बादल छाए हुए हैं.

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

17 अगस्त: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का यलो अलर्ट है. इसके अलावा, सिरसा में बूंदाबांदी, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, मेवात और पलवल के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश हो सकती है.

18 अगस्त: पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक में बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश का संभावना है.

19 अगस्त: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बूंदाबांदी की संभावना है. जबकि, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश हो सकती है,पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक, 20 अगस्त को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment