Haryana : हरियाणा को आज मिलेगी दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Published On: August 17, 2025
Follow Us
Haryana will get the gift of two big road projects today

Haryana : हरियाणा के सड़क ढांचे को नई गति देने के उद्देश्य से PM नरेंद्र मोदी 17 अगस्त को प्रदेश को दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे। सोनीपत और बहादुरगढ़ को जोड़ने वाले लगभग 2,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो नए 4-लेन संपर्क मार्गों से इन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

6 सड़क परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

CM नायब सिंह सैनी ने आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री 17 अगस्त को दिल्ली के रोहिणी से लगभग 11 हजार करोड़ रुपये लागत की 6 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेगे। इनमें से दो परियोजनाएं हरियाणा से जुड़ी हैं। इनसे एन.सी.आर. क्षेत्र को ट्रैफिक जाम और कनेक्टिविटी की चुनौतियों से मुक्ति मिलेगी। Haryana

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये परियोजनाएं एनसीआर क्षेत्र में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण की डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इनमें अर्बन एक्सटेंशन रोड – 2 परियोजना के अंतर्गत पैकेज-4 में 1490 करोड़ रुपये की लागत से बना 29.6 किमी लंबा मार्ग सोनीपत को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह अब एनएच -44 के भारी ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएगा। यह बवाना औद्योगिक क्षेत्र को सीधे एनएच-352A जींद-गोहाना मार्ग से जोड़कर व्यापार और उद्योग को नई गति प्रदान करेगा।

NCR से हरियाणा की होगी कनेक्टिविटी

उन्होंने बताया कि पैकेज-5 में 487 करोड़ रुपये की लागत से बना 7.3 किमी का मार्ग दिल्ली के दिचाऊं कलां को सीधे बहादुरगढ़ और केएमपी एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इससे बहादुरगढ़ और केएमपी एक्सप्रेसवे तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। CM कहा कि इन परियोजनाओं के लोकार्पण से क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और यातायात सुगमता को नया आयाम मिलेगा। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से हरियाणा के प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी।

CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए जा रहे ये उपहार हरियाणा की प्रगति यात्रा में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने बताया कि नई सड़क परियोजनाओं से सोनीपत और बहादुरगढ़ ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों को भी लाभ होगा।

CM सैनी ने PM का आभार किया व्यक्त

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का हरियाणा से विशेष जुड़ाव है। प्रधानमंत्री का स्नेह और आशीर्वाद समय – समय पर हरियाणा को मिलता है। उन्होंने हरियाणा के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख लोगों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। Haryana

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment