Haryana Weather Update: हरियाणा में 15,16,17,18 और 19 अगस्त को होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, ये रही पूरी रिपोर्ट

Published On: August 15, 2025
Follow Us
Haryana Weather Update There will be heavy rain in Haryana on 15,16,17,18 and 19 August

Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम को लेकर आईएमडी चंडीगढ़ ने ताजा अपडेट जारी किया है। जिसके हिसाब से प्रदेश में 15,16,17 और 18 को भारी बारिश होगी। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली चमकने की भी संभावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सलाह दी है कि वो ऐसी जगहों पर जाने से बचें। जहां पर जलभराव की समस्या रहती है। इसके अलावा 19 अगस्त को भी बारिश की संभावना बनी हुई है। आइए जानते हैं कि आज से अगले चार दिनों तक मौसम कैसा रहने वाला है।

हरियाणा में 15 अगस्त को इन जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट हुआ जारी 

मौसम विभाग की मानें, तो आज यानी 15 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा  फतेहाबाद,हिसार,भिवानी,चरखी दादरी,महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले में बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। IMD का कहना है कि इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद, हिसार,भिवानी,चरखी दादरी,महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले में आंधी/बिजली/भारी बारिश की भी संभावना है। 

हरियाणा में 16 अगस्त को इन जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट हुआ जारी 

मौसम विभाग की रिपोर्ट की मानें, तो 16 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं सिरसा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज/बिजली/भारी बारिश होने की संभावना है।

 

हरियाणा में 17 अगस्त को इन जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट हुआ जारी 

हरियाणा में 17 अगस्त को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरूग्राम, फरीदाबाद, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, फतेहाबाद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं हिसार,भिवानी,रोहतक,चरखी दादरी,झज्जर,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,मेवात और पलवल, सिरसा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पंचकूला, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं  यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरूग्राम और फ़रीदाबाद जिले में भी आंधी/बिजली/भारी बारिश होने की संभावना है

हरियाणा में 18 अगस्त को इन जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट हुआ जारी 

हरियाणा में 18 अगस्त को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बाकी सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज/बिजली/भारी बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में 19 अगस्त को भी होगी बारिश 

इसके अलावा मौसम विभाग ने 19 अगस्त को भी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें, तो इस दौरान राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा शेष सभी जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

 

 

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment