Haryana news : हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) एक खूबसूरत शहर बसाने जा रहा है, जहां न सिर्फ आलीशान सेक्टर्स होंगे, बल्कि एयरपोर्ट से लेकर एक्सप्रेसवे तक इसकी मुठ्ठी में होंगे।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) मास्टर प्लान 2031 के तहत फरीदाबाद और पलवल के बीच में बसे इन 18 गांवों की 4500 एकड़ जमीन पर 12 नए सैक्टर और एक टाउनशिप बसाने जा रहा है। ये सभी न्यू फरीदाबाद का हिस्सा होंगे। सबसे खास बात है कि ऐसा पहली बार होगा जब एचएसपीवी यहां न केवल रेजिडेंशियल सेक्टर्स बल्कि एक इंडस्ट्रियल टाउनशिप भी बनाने जा रहा है।18 में से 9 गांवों की करीब 9000 एकड़ जमीन पर यह इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनेगी।Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, न्यू फरीदाबाद के रूप में बसने जा रहे इस शहर में फरीदाबाद के सोतई, सुनपेड़, साहुपुरा, मलेरना और जाजरू की जमीन, खेड़ी कलां, नचौली, ताजापुर, ढहकोला, शाहबाद, बदरपुर सैद, भैंसरावली, फत्तुपुरा, भुआपुर, जसाना, फरीदापुर, सदपुरा व तिगांव शामिल हैं। इन 18 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके लिए किसानों से आवेदन भी मांगे गए हैं और उन्हें सरकार की ओर से बेहतरीन मुआवजा दिए जाने का वादा भी किया गया है।








