Haryana news : हरियाणा में लोगों के लिए खुशखबरी, ये कॉलोनियां होंगी नियमित

Published On: August 25, 2025
Follow Us

Haryana news : हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार अनधिकृत औद्योगिक कालोनियों को नियमित करेगी। इससे हजारों उद्यमियों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा में (विशेष प्रविधान) संशोधन विधेयक 2025 पेश करेंगे। वित्त मंत्री के नाते मुख्यमंत्री ने साल 2025-26 का बजट पेश करते हुए अनधिकृत औद्योगिक कालोनियों को नियमित करने की घोषणा की थी।Haryana news 

जानकारी के मुताबिक, बिल के पेश होते ही अनधिकृत औद्योगिक कालोनियों को तब तक वैध मानकर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जब तक उन पर उद्यमियों के आवेदन पर अंतिम फैसला नहीं हो जाता। जहां कम से कम 50 उद्यमी कारोबार करते हैं और उनकी इकाइयों का क्षेत्रफल कम से कम 10 एकड़ तक है, ऐसी सभी अनधिकृत औद्योगिक कालोनियां नियमित होंगी।

उद्यमियों को सामूहिक रूप से औद्योगिक अनियमित कालोनी को नियमित करने के लिए आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐसी कालोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया के आदेश अधिकारियों को दिए थे।Haryana news

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment