Haryana Metro: हरियाणा में 20 महीने में दौड़ने लगेगी मेट्रो, अगले महीने से शुरू होगा काम, ये रहा पूरा रूट

Published On: August 15, 2025
Follow Us
_Metro will start running in old gurugram in 20 months!

Haryana Metro: गुरुग्राम मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अगले महीने से पहले चरण की मेट्रो का काम शुरू होने की उम्मीद है। इस काम को पूरा करने के लिए 20 महीने का लक्ष्य निर्धारित की गया है। दावा किया जा रहा है कि यह काम तेजी से कराया जाएगा।

दरअसल, गुरुग्राम रेल लिमिटेड (GMRL) ने गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए सिविल निर्माण का ठेका दिलीप बिल्डकॉन और रंजीत बिल्डकॉन के संयुक्त उद्यम को दिया है। कंपनी के साथ 1,277 करोड़ रुपये प्लस GST में देने के लिए बातचीत पूरी कर ली है। खबरों की माने, तो GMRL के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संबंधित कंपनी को आवंटन पत्र अगले दो से तीन दिनों में जारी होने की उम्मीद है।

20 महीनों में काम पूरा करने का है लक्ष्य

खबरों की मानें, तो जीएमआरएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जीएमआरएल के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रशेखर खरे की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में राज्य सरकार और बोली लगाने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ दो दिनों तक चली बातचीत के बाद यह फैसलाा लिया गया। डॉ. खरे ने कहा कि अनुबंध को फाइनल कर दिया गया है और एक-दो दिन में आवंटन पत्र जारी कर दिया जाएगा। हमने कंपनी को जल्द से जल्द साइट तैयार करने को कहा है। हमें उम्मीद है कि अगले महीने औपचारिक रूप से काम शुरू हो जाएगा। हालांकि पहले चरण के लिए आधिकारिक तौर पर 30 महीने की समय सीमा तय की गई है, लेकिन जीएमआरएल का लक्ष्य 20 महीनों में काम पूरा करना है।

ये बनेंगे मेट्रो स्टेशन

-सेक्टर 45
-साइबर पार्क (सेक्टर 46)
-सेक्टर 47
-सुभाष चौक
-सेक्टर 48
-सेक्टर 33
-हीरो होंडा चौक
-उद्योग विहार फेज-6
-सेक्टर 10
-सेक्टर 37
-बसई
-सेक्टर 9
-सेक्टर 101

 

तीन चरणों में पूरा होगा गुरुग्राम मेट्रो का काम

पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर 101 तक निर्माण होगा।

दूसरे चरण में सेक्टर 9 और साइबर हब के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी होगी।

तीसरे चरण में सेक्टर 33 में मेट्रो डिपो का निर्माण किया जाएगा।

 

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment