Haryana HTET Result 2025: हरियाणा में जिन अभ्यर्थियों ने एचटेट का एग्जाम दिया था, उनके लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जल्द ही एचटेट के तीनों लेवल का परिणाम जारी करने वाला है। खबरों की मानें, तो यह रिजल्ट 29 अगस्त के बाद घोषित किया जा सकता है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। फिलहाल, केवल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की ही बायोमीट्रिक जांच होनी बाकी है। Haryana HTET Result 2025
दरअसल, बोर्ड ने 25 और 26 अगस्त 2025 को प्रदेश के 22 जिला मुख्यालयों के साथ-साथ भिवानी स्थित बोर्ड मुख्यालय पर सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मैसेज, ई-मेल से बायोमीट्रिक वैरेफिकेशन के लिए सूचना दी गई है। Haryana HTET Result 2025
ये दस्तावेज है जरूरी
खबरों की मानें, तो इस दौरान 40 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच होगी। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, पहचान पत्र और एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। एचटेट के तीनों लेवल की परीक्षाओं में तीन लाख 31 हजार 41 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 40 हजार से ज्यादा सफल हुए हैं। ऐसे में तीनों लेवल की परीक्षाओं का औसत परिणाम करीब 13% रहने की संभावना है। जबकि पिछली बार यह औसत 14.52% रहा था। Haryana HTET Result 2025
कितने नंबर पर होंगे पास
खबरों की मानें, तो सामान्य वर्ग के परीक्षार्थियों को 150 में से न्यूनतम 60% यानी की 90 अंक लाना जरूरी है। जबकि अनुसूचित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 55% यानी की 82 अंक लाना अनिवार्य होंगे। Haryana HTET Result 2025








