न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana : हरियाणा के व्यापारियों की हुई मौज, CM सैनी ने की बड़ी घोषणा

On: August 17, 2025 2:14 AM
Follow Us:
Haryana CM made a big announcement for traders

Haryana : हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने व्यापारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए दिन रात कार्य करने वाले व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़ी है। व्यापारियों के सामने जो भी समस्याएं आएंगी, उन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की मांग पर बिनौला मशीन पर व्यापारियों से ली जाने वाली एकमुश्त फीस 42 हजार रुपए को घटाकर 21 हजार रुपए करने की घोषणा की।

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

CM शनिवार को मल्टी आर्ट कल्चर केंद्र, कुरुक्षेत्र में खल बिनौला व्यापारियों की हरियाणा ऑयल मिल्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए पगड़ी पहनाई और व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री असीम गोयल, हरियाणा ऑयल मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी सुभाष बंसल कैथल, कुलभूषण गोयल अंबाला, सुरेंद्र जैन, बैसाखी राम जिंदल चीका, राधेश्याम मलिकपुरिया कैथल मौजूद रहे।

Recruitment for 390 posts of Assistant Staff Nurse
Assistant Staff नर्स के 390 पदों पर भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment