Gurugram News: मेट्रो विस्तार के साथ गुरुग्राम को मिलेंगे 6 नए फ्लाईओवर और अंडरपास, जानें कहां-कहां बनेंगे और कितने करोड़ खर्च होंगे

Published On: August 24, 2025
Follow Us
With metro expansion, Gurugram will get 6 new flyovers and underpasses

Gurugram News: गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण का काम अगले महीने से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही मेट्रो के दूसरे चरण के लिए भी सर्वे का काम शुरू हो गया है, इसमें सेक्टर 9 से लेकर साइबर हब तक मेट्रो स्टेशन बनाए जाने की योजना है। दरअसल, मेट्रो के यात्रियों और सड़क पर वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए पांच फ्लाईओवर और अंडर पास बनाए जाएंगे। इसके लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) से डिजाइन और दस्तावेज साझा करने के लिए कहा है। Gurugram News

दावा किया जा रहा है कि ये पांच नए फ्लाईओवर और अंडरपास मेट्रो निर्माण के दौरान और उसके बाद यातायात प्रवाह को सुगम बनाने में मदद करेंगे। जिससे व्यस्त चौराहों पर सुगम आवागमन आसानी से हो सकेगा। खबरों की माने, तो जीएमआरएल इनका निर्माण करेगा, लेकिन इन पर आने वाला सारा खर्च जीएमडीए की ओर से दिया जाएगा। Gurugram News

कहां-कहां बनेंगे फ्लाईओवर और अंडर पास Gurugram News

-रेलवे रोड पर सेक्टर 3ए-4-5 चौक पर एक फ्लाईओवर बनेगा।
-सेक्टर 5 में रेलवे रोड से शीतला माता रोड तक एक अंडरपास बनेगा।
-बजघेरा रोड से कृष्णा चौक पर सेक्टर 5 की ओर एक अंडरपास बनेगा।
-रेज़ांग ला चौक पर एक फ्लाईओवर बनेगा।
-सुशील आइमा रोड से उद्योग विहार की ओर पुरानी दिल्ली रोड पर एक अंडरपास बनेगा।
-ये बख्तावर चौक पर एक अलग अंडरपास बनेंगा। जिसे पहले चरण के तहत पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

कितना आएगा खर्च 

खबरों की मानें, तो इन फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने में करीब 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे और राज्य सरकार ने योजना को पहले ही मंजूरी दे दी है।वहीं मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर 9 तक गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण का काम दिलीप बिल्डकॉन और रंजीत बिल्डकॉन के संयुक्त उद्यम को 1,277 करोड़ रुपये में पहले ही आवंटित कर दिया गया है। जीएमआरएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि दूसरे चरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। तैयारी के तौर पर, भू-तकनीकी सर्वेक्षण पहले से ही चल रहे हैं। Gurugram News

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment