Haryana : हरियाणा में ESIC का भ्रष्ट मैनेजर गिरफ्तार, ACB ने 11 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

Published On: August 29, 2025
Follow Us
Corrupt ESIC manager arrested in Haryana

Haryana : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.10.2025 को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी विनोद कुमार, ब्रांच मैनेजर ई.एस.आई.सी. (राज्य कर्मचारी बीमा निगम) राई, जिला सोनीपत को शिकायतकर्ता से 11000/- (ग्यारह हजार रूप्ये) नकद बतौर रिश्वत लेते कार्यालय ई.एस.आई.सी. (राज्य कर्मचारी बीमा निगम) राई, जिला सोनीपत से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी विनोद कुमार, ब्रांच मैनेजर उपरोक्त के विरूद्ध अभियोग संख्या 28 दिनांक 28.8.2025 धारा 7 पीसी एक्ट थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया है कि वह फर्म खेमचन्द इटरप्राईजिज, सोनीपत में कार्य करता है। उनकी फर्म सोनीपत में अन्य फैक्टरियो की डिमांड पर उनको मैनपावर/लेबर की सप्लाई देने का काम करती है। यदि उनकी उपरोक्त फर्म द्वारा फैक्टरियो को उपलब्ध करवाये गये किसी वर्कर को कार्य करते समय चोट लगती या उसकी मृत्यु हो जाती है तो उस वर्कर को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए उनकी फर्म ऑनलाईन ई.एस.आई.सी. की वेबसाईट पर दुर्घटना बारे रिपोर्ट दर्ज की जाती है।

दिनांक 25.6.2025 व 30.6.2025 को उनकी फर्म खेमचन्द इटरप्राईजिज, सोनीपत द्वारा डेन ब्लॉक कम्पनी सोनीपत को उपलब्ध करवाये गये 2 वर्करों को फैक्टरी मेें काम करते समय चोट लगने पर उनकी फर्म द्वारा ई.एस.आई.सी. साईट पर ऑनलाईन दुर्घटना बारे रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उपरोक्त वर्करो की दुर्घटना रिपोर्ट मंजूर करने की एवज में विनोद कुमार, ब्रांच मैनेजर, ई.एस.आई.सी. (राज्य कर्मचारी बीमा निगम) राई, जिला सोनीपत द्वारा उससे 16000/-रूप्ये बतौर रिश्वत की मांग की गई।

इस सम्बन्ध में उनके द्वारा आरोपी विनोद कुमार उपरोक्त को 5000/- रूप्ये नकद पहले ही दिए जा चुके है। अब आरोपी विनोद कुमार उपरोक्त द्वारा शिकायतकर्ता से बकाया 11000/-रूप्ये नकद रिश्वत की मांग की जा रही है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment