Haryana News: हरियाणा के इस जिले में बादल फटने जैसा मंजर, भारी बारिश से मची तबाही

Published On: August 29, 2025
Follow Us
Cloudburst-like scene in this district of Haryana

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर आ रही है। यहां मोरनी क्षेत्र में आने वाले प्लासरा गांव में शुक्रवार सुबह बादल फटने जैसा मंजर देखने को मिला है। इस घटना से भारी तबाही मच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज गर्जना के साथ अचानक एक साथ भारी मात्रा में पानी गिरा है। जिसे देखकर ऐसा लगा है जैसे की बादल फट गया हो।

ग्रामीणों ने कहा कि अचानक आई इस बारिश से गांव की सड़कों, गलियों और खेतों में पानी भर गया और कई जगहों पर भारी नुकसान की संभावना है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह का नजारा सामने आया, वह बिल्कुल बादल फटने जैसा ही था।

हालांकि, लोगों को यह समझने में देर लगी कि आखिर हुआ क्या है। फिलहाल, प्लासरा गांव में हुए नुकसान की पूरी जानकारी अभी सामने आना बाकी है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात का जायजा लेने और नुकसान का आकलन करने का प्रयास कर रही है। Haryana

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment