Toll Plaza पर अब नहीं लगेगी लंबी लाइन, सरकार ने लॉन्च किया नया सिस्टम; जानें क्या है नए नियम

Published On: August 16, 2025
Follow Us
Central Govt launch FASTag Annual Pass system

Toll Plaza : केंद्र सरकार ने हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को एक बड़ी सौगात दी है। अब आप ‘FASTag Annual Pass’ के माध्यम से सिर्फ एक बार 3,000 रुपये का भुगतान करके पूरे साल टोल प्लाजा की लंबी कतार और बार-बार रिचार्ज के झंझट से छुटकारा पा सकते हैं। FASTag Annual Pass उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो अक्सर राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) और एक्सप्रेसवे (NE) पर यात्रा करते हैं। आइये आपको इस पास से जुड़ी सभी जरूरी बातें विस्तार से समझाते हैं।

जानें वैधता और कीमत

FASTag Annual Pass की कीमत के बारे में बात करे तो इस पास की कीमत ₹3,000 है। वहीं अगर इस पास की वैधता के बारे में बताये तो यह पास एक साल तक या 200 ट्रिप (आना-जाना) तक मान्य होगा। इन दोनों में से जो भी पहले पूरा होगा, पास अपने आप बंद हो जाएगा। Toll Plaza

जानें कहां-कहां करेगा काम?

FASTag Annual Pass सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) और एक्सप्रेसवे (NE) पर ही काम करेगा। राज्य के हाईवे या शहरों की टोल वाली सड़कों पर आपके मौजूदा FASTag वॉलेट से ही पैसे कटेंगे, इसलिए वॉलेट में बैलेंस बनाए रखें।

जानें कौन कर सकता है इस्तेमाल?

जानकारी के अनुसार यह सुविधा सिर्फ प्राइवेट गाड़ियों (कार, जीप, वैन) के लिए है। कमर्शियल गाड़ियों जैसे टैक्सी, बस और ट्रक के लिए यह पास मान्य नहीं है। Toll Plaza

कैसे खरीदें ?

FASTag Annual Pass खरीदने के लिए आपको NHAI की वेबसाइट या राजमार्गयात्रा (Rajmargayatra) मोबाइल ऐप पर जाना होगा। ऐप पर अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर ₹3,000 का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। पास 2 घंटे में आपके पुराने FASTag पर ही एक्टिवेट हो जाएगा। वहीं आपको बता दें कि आपको नया FASTag खरीदने की कोई ज़रूरत नहीं है। यह पास आपके पुराने FASTag पर ही एक्टिवेट होगा। बस आपका FASTag ब्लैकलिस्टेड नहीं होना चाहिए।

कैसे होगी ‘ट्रिप’ की गिनती ?

टोल प्लाजा को एक तरफ से पार करने पर 1 ट्रिप गिना जाएगा। एक्सप्रेसवे पर एंट्री से एग्जिट तक के पूरे सफर को सिर्फ 1 ट्रिप ही माना जाएगा। Toll Plaza

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment