E-Bus Service Scheme : बस यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत राजस्थान को 475 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसों (E-Buses) की मंजूरी मिली है। बताया जा रहा है कि स्वायत्त शासन विभाग (LSG) ने 625 ई-बसों का प्रस्ताव भेजा था, जिसमें से 475 बसों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। आपको बता दें कि इनमें से 300 ई-बसें राजधानी जयपुर के लिए है। जबकि सीकर, अलवर और बीकानेर को 50-50 बसें मिलेंगी।
जयपुर ट्रांसपोर्ट के पास हो जाएंगी 870 बसें
जानकारी के अनुसार जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (JCTSL) के बेड़े में इन बसों के शामिल हो जाने के बाद जयपुर में बसों की संख्या 870 तक पहुंच जाएगी। जिसमें 450 इलेक्ट्रिक, 300 सीएनजी और 120 डीजल बसें होंगी। पहले चरण में जयपुर को 150 बसें 6 महीने के भीतर मिलेंगी और दूसरे चरण में 300 अतिरिक्त बसें शामिल होंगी।
सिंगल चार्ज में दौड़ेंगी 180 KM
इन बसों के संचालन के लिए टोडी और बगराना डिपो में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। एक बार चार्ज होने पर ये बसें 180 किलोमीटर तक चल सकेंगी। इसके अलावा, सीकर, अलवर और बीकानेर में भी स्मार्ट डिपो और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण तेजी से चल रहा है। इन डिपो में क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग, मोबाइल ऐप बुकिंग और स्मार्ट कार्ड जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।











Just wish to say your article is as surprising The clearness in your post is just cool and i could assume youre an expert on this subject Fine with your permission allow me to grab your RSS feed to keep updated with forthcoming post Thanks a million and please keep up the enjoyable work