Haryana : हरियाणा के इस जिले में अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, CM ने दिए सख्त आदेश

Published On: August 27, 2025
Follow Us
Bulldozers will be used on illegal colonies in this district of Haryana

Haryana : हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी अवैध कॉलोनियों के मामले में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) सिरसा की रिपोर्ट से सख़्त नाराज़ हैं और जल्द ही इस मामलें में फिर से समीक्षा करेंगे।,इसके अलावा , मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पिछले 3 वर्षों में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किये गए एनफोर्समेंट-एक्शन का शीघ्रता से संकलन करने के निर्देश दिए , जल्द ही वे बैठक कर समीक्षा करेंगे।

ज्ञात रहे कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गत 23 अगस्त को सिरसा जिला के डबवाली क़स्बा में “यूथ मैराथन” को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। इससे पूर्व , मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस जिला में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की थी। Haryana

सिरसा में 32 कॉलोनियां अवैध 

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने डीटीपी, सिरसा से अवैध कॉलोनियों के मामले में की जा रही कार्रवाई का ब्यौरा मांगा। डीटीपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले 3 वर्षों के दौरान सिरसा में 32 अवैध कॉलोनियों की पहचान की गई है। इनमें से केवल 9 एफआईआर दर्ज की गईं तथा 6 को बाद में रद्द कर दिया गया।

CM कार्रवाई से संतुष्ट नहीं

मुख्यमंत्री सिरसा में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किए गए एनफोर्समेंट-एक्शन से संतुष्ट नहीं हुए और निर्देश दिए कि पूरे राज्य में पिछले 3 वर्षों में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किए गए एनफोर्समेंट-एक्शन की स्थिति का शीघ्रता से संकलन किया जाए। वे जल्द ही इस पूरे मामले की समीक्षा करेंगे। Haryana

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment