न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

BMW X5 M Sport Pro हुई लॉन्च, Look और फीचर्स के दीवाने हुए लोग; जानें कीमत

On: August 29, 2025 7:40 AM
Follow Us:
BMW X5 M Sport Pro launched

BMW X5 M Sport Pro : अगर आप भी लग्जरी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। BMW ने हाल ही में अपनी दमदार SUV X5 के नए वेरिएंट X5 M Sport Pro को लॉन्च किया है। इस प्रीमियम डिज़ाइन वाली SUV में दमदार इंजन और हाई-टेक फीचर्स अपग्रेड दिए गए हैं।

जानें कीमत

अगर BMW X5 M Sport Pro की कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमतें ₹1.02 करोड़ से ₹1.15 करोड़ के बीच रखी गई हैं। आइये इस शानदार वेरिएंट की खासियतों और फीचर्स को विस्तार से समझते हैं।

दमदार इंजन के साथ कई विकल्प

BMW ने X5 के नए वेरिएंट के तौर पर M Sport Pro को पेश किया है। दमदार इंजन विकल्प मिलते हैं।

Oppo K14x 5G launched in India
Oppo K14x 5G भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 6,500mAh की बैटरी..जानें कीमत

BMW X5 xDrive40i (पेट्रोल)

इसमें 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 381 HP पावर और 520 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV सिर्फ 5.4 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।

BMW X5 xDrive30d (डीज़ल)

इसमें 3.0-लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 286 HP पावर और 650 Nm टॉर्क देता है। इसकी 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 6.1 सेकंड में पूरी हो जाती है।

दोनों इंजनों के साथ 48V इलेक्ट्रिक मोटर भी जोड़ी गई है, जो अतिरिक्त 12 HP पावर और 200 Nm टॉर्क प्रदान करती है। इसमें 8-स्पीड ट्रांसमिशन, ड्राइविंग मोड्स और ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक मिलती है।

Bring home this Tata SUV for just one lakh rupees
Tata की ये SUV मात्र एक लाख में लाएं घर, हर माह देनी होगी इतनी किस्त

जबरदस्त एडवांस फीचर्स

BMW X5 M Sport Pro SUV को प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें कई खास अपग्रेड्स किए गए हैं। इसमें प्रो किडनी ग्रिल, एयर डैम और एग्जॉस्ट ट्रिम पर हाई-ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है, जबकि हाई-ग्लॉस रेड ब्रेक कैलिपर्स और M Sport ब्रेक्स इसके स्पोर्टी अंदाज़ को और निखारते हैं।

BMW X5 M Sport Pro को पियानो ब्लैक एलिमेंट्स और M सीरीज की सीट बेल्ट्स भी एक एक्सक्लूसिव टच देते हैं। SUV में 21-इंच अलॉय व्हील्स, कर्व्ड डिस्प्ले, फोर-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मौजूद हैं।

The Oppo K14x 5G will be launched in India soon.
Oppo K14x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment