हरियाणा CET परीक्षा की Answer Key को लेकर आया बड़ा अपडेट, HSSC चेयरमैन ने दी बड़ी जानकारी

Published On: August 17, 2025
Follow Us
Will there be any change in the Answer Key of CET Exam?

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पिछले महीने 26 और 27 तारीख को पूरे प्रदेश में CET परीक्षा आयोजित की थी। ऐसे में, CET परीक्षा की Answer Key में संशोधन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस संबंध में, HSSC चेयरमैन ने स्पष्ट किया है कि ग्रुप C भर्ती के लिए आयोजित CET परीक्षा की Answer Key में संशोधन नहीं किया जाएगा। आयोग ने Answer Key पहले ही जारी कर दी है और इसमें अब किसी भी बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि Answer Key फिर से जारी की जाएगी। ऐसे में आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस को फर्जी बताया है और इस पर लाल रंग का क्रास लगाया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि आयोग की ओर से कोई रिवाइज्ड आंसर-की जारी नहीं की गई है।

वहीं उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भ्रमित न हो और अफवाहों पर ध्यान न देकर HSSC की आफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment