न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड से 30 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत

On: August 27, 2025 8:02 AM
Follow Us:

जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी धाम में मंगलवार दोपहर हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, 30 से 31 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 23 से अधिक श्रद्धालु घायल हैं। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

यह दर्दनाक हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे, पुराने यात्रा मार्ग पर अर्धकुवारी मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। उस वक्त क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी, जिससे अचानक ट्रैक पर भारी भूस्खलन हुआ और यात्रियों के ऊपर मलबा आ गिरा।

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

प्रशासन ने बताया कि घायलों में हरियाणा और पंजाब के श्रद्धालु शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ श्रद्धालु भी घायल हुए हैं, जिन्हें कटरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि अभी भी कुछ लोग मलबे में दबे होने की आशंका है।

भारी बारिश और सुरक्षा कारणों के चलते वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। रेस्क्यू टीमें, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव और राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment