45000 करोड़ के खर्च से बनेगा नया Expressway, आधे समय में पूरा होगा सफर

Published On: August 28, 2025
Follow Us
A new expressway will be constructed at a cost of Rs 45,000 crore

New Expressway : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच NCR से लखनऊ तक का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार अब यहां एक और एक्सप्रेसवे का निर्माण करने जा रही है। जिसकी लागत 45000 करोड़ रुपये है। नोएडा से लखनऊ तक का सफर अब जल्दी और आसान होने वाला है।

आधे समय में पूरा होगा सफर

आपको बता दें कि UP सरकार एक नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर काम कर रही है, जिसकी लागत 45,000 करोड़ रुपये है। यह सड़क 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगी और नोएडा से लखनऊ की दूरी को 8-9 घंटे से घटाकर सिर्फ 3-4 घंटे कर देगी। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से न सिर्फ यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

जानें क्या-क्या होगा खास

मिली जानकारी के अनुसार यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से एक्सेस-कंट्रोल्ड होगा, यानी इसमें कोई ट्रैफिक सिग्नल नहीं होंगे। गाड़ियां बिना रुके तेजी से चल सकेंगी। इसमें स्मार्ट टोलिंग सिस्टम होगा, जिससे टोल बूथ पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, सर्विस लेन, ओवरब्रिज, अंडरपास और ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर जैसी सुविधाएं होंगी। यह सड़क नई जमीन पर बनाई जाएगी, जिसे ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट कहते हैं। इसका मतलब है कि यह पूरी तरह से नया रास्ता होगा, जो जाम और रुकावटों से मुक्त रहेगा।

2026 तक पूरा करने का लक्ष्य

UP सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस प्रोजेक्ट को 2026 तक पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो रही है और जमीन खरीदने का काम भी जल्द शुरू होगा। इस एक्सप्रेसवे के किनारे लाखों पेड़ लगाए जाएंगे और सोलर लाइटिंग का इस्तेमाल होगा। बारिश का पानी जमा करने की व्यवस्था भी होगी, जिससे भूजल स्तर बढ़ेगा। इस सड़क के निर्माण से उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment