New Bypass : हरियाणा के ये बड़े शहर होंगे जाम मुक्त, 1878.31 करोड़ के खर्च से बनेगा नया बाइपास

Published On: August 29, 2025
Follow Us
A new bypass will be built in Haryana

New Bypass : केंद्र सरकार द्वारा लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और बाइपास का निर्माण किया जा रहा है। सरकार द्वारा लोगों को बेहतर रोड सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ये प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा जीरकपुर पंचकूला बाइपास परियोजना का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए करीब 1878.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

जानें कहां से गुजरेगा बाइपास

मिली जानकारी के अनुसार 19.2 किलोमीटर की लंबाई के साथ 6 लेन एक्सप्रेस बाइपास बनाए जाएंगे। यह बाइपास जीरकपुर और पंचकूला से होकर गुजरेगा। यह बाइपास चंडी मंदिर के पास निकलेगा।

जाम से मिलेगी राहत

बताया जा रहा है कि यह बाइपास रोड बनने के बाद से जीरकपुर, बलटाना, ढकौली, हाउसिंग बोर्ड चौक, कालका चौक जैसे ट्रैफिक जाम से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस बाइपास से काफी दूरी घटेगी, साथ ही दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

इसके अलावा पटियाला-दिल्ली-मोहाली एयरपोर्ट की ओर से आने जाने वाले वाहनों को भी शहर में प्रवेश किए बिना सीधे हिमाचल की और जाने के लिए रास्ता मिल जाएगा। NHAI ने इसका टेंडर लगा दिया गया है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment