Haryana : हरियाणा के इस शहर में बनेंगे 5 स्लिप रोड, सरकार ने दी मंजूर; जानें कितना आएगा खर्च

Published On: August 27, 2025
Follow Us
5 slip roads will be built in this city of Haryana

Haryana : हरियाणा के हिसार में ट्रैफिक दबाव कम करने को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा 5 स्थानों पर निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 1241.03 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस संबंध में गठित की गई कमेटी की अभी तक हुई बैठकों में चर्चा उपरांत लघु अवधि की योजनाओं का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया गया था।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि क्लॉथ मार्केट के नजदीक तुलसी चौक टी जंक्शन पर स्लिप रोड बनाने के लिए 76.93 लाख रुपये, ऑटो मार्केट टी जंक्शन नजदीक जीजेयू के पास स्लिप रोड निर्माण के लिए 174.30 लाख रुपये, लघु सचिवालय के समीप हिसार राजगढ़ रोड तथा साउथर्न बाईपास पर स्लिप रोड निर्माण के लिए 385.81 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार से डाबड़ा चौक जंक्शन के सुधार के लिए स्लिप रोड निर्माण के लिए 94.78 लाख रुपये तथा हिसार राजगढ़ रोड व दक्षिण बाईपास के समीप बालसमंद सब ब्रांच पर आरसीसी बॉक्स टाइप पुल सहित स्लिप रोड के निर्माण के लिए 509.21 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बताया कि उपरोक्त सभी कार्यों पर जल्द से जल्द कार्य आरंभ करने के बारे में लोक निर्माण तथा अन्य संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। Haryana

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment