Haryana : हरियाणा में यहां बनेंगे 3 नए बस अड्डे, 900 सिटी बसें चलाने की योजना

Published On: August 29, 2025
Follow Us
3 new bus stations will be built here in Haryana

Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम वासियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। गुरुग्राम में तीन नए बस अड्डे बनाए जाएंगे। इन बस अड्डों का निर्माण सेक्टर-29, सेक्टर-12 और राजीव चौक पर किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा गुरुग्राम महानगर विकास को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। GMDA के एक अधिकारी ने बताया कि GMDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामल मिश्रा ने नगर और ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार से आग्रह किया था कि बस स्टैंड के लिए परिवहन विभाग से जमीन उपलब्ध करवाएं।

बैठक में ये मंत्री हुए शामिल

अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इस मामले में बुधवार को बैठक की गई। इसमें परिवहन विभाग द्वारा TM सत्यप्रकाश, GMDA की तरफ से मुख्य अभियंता अरुण कुमार धनखड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामल मिश्रा और मोबिलिटी शाखा की तरफ से मुख्य महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल शामिल हुए। Haryana

900 सिटी बसें चलाने की योजना

मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामल मिश्रा ने बैठक में आग्रह किया कि गुरुग्राम में 900 सिटी बसें चलाए जाने की योजना है। ऐसे में सेक्टर-29, सेक्टर-12 और राजीव चौक में बस अड्डे बनाने के लिए जमीन चाहिए। इस बारे में चर्चा की गई। इसके बाद फैसला लिया गया कि परिवहन विभाग जीडीए को जमीन उपलब्ध कराएगा लेकिन इस जमीन का मालिकाना हक परिवहन विभाग के पास रहेगा। बस अड्डा परिवहन में बनाई जाने वाली व्यावसायिक दुकानों से होने वाली इनकम का आधा हिस्सा परिवहन विभाग को देना होगा।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment