इस शहर के 10 प्रमुख चौराहों को किया जाएगा Re-Design, जाम की समस्या होगी बिल्कुल खत्म!

Published On: August 16, 2025
Follow Us
10 major intersections of this city will be re-designed

Re-Design Crossroads : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। यहां के बरेली शहर में 10 प्रमुख चौराहों को नगर निगम द्वारा नया और आधुनिक रूप देने का निर्णय लिया गया है। इससे न सिर्फ शहर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि ट्रैफिक की समस्या से भी राहत मिलेगी।

आपको बता दें कि बरेली में जाम की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। जिस वजह लोग अक्सर चौराहों पर जाम में फंस जाते हैं। इस समस्या को हल करने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।

इन 10 चौराहों को मिलेगा नया रूप

मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत 10 चौराहों को नया रूप दिया जाएगा। इनमें सेटेलाइट, श्यामगंज, डेलापीर, बीसलपुर, चौपुला, चौकी चौराहा, बरेली कॉलेज, मिनी बाईपास और नॉवेल्टी चौराहा शामिल हैं। इन चौराहों को दिल्ली जैसे आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम और डिजाइन से सजाया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 9 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इस पैसे से चौराहों पर ट्रैफिक लाइट सिस्टम को बेहतर बनाया जाएगा और सड़कों को व्यवस्थित किया जाएगा।

ट्रैफिक दबाव कम करने की योजना

नगर निगम ने इस काम के लिए एक अनुभवी निजी कंपनी को जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। ये कंपनी शहर में ट्रैफिक का पूरा सर्वे करेगी. इसमें ये देखा जाएगा कि कितनी गाड़ियां रोजाना इन चौराहों से गुजरती हैं, कितना ट्रैफिक लोड है और भविष्य में ट्रैफिक कितना बढ़ सकता है। इसके अलावा, व्यावसायिक गाड़ियों जैसे ट्रक और बसों के लिए शहर में जाने का समय तय करने की जरूरत भी देखी जाएगी। इस सर्वे के आधार पर चौराहों को नया डिजाइन दिया जाएगा।

चौराहे पर होंगे ये बदलाव

इन चौराहे पर अलग-अलग तरह के बदलाव होंगे। कहीं डिवाइडर बनाए जाएंगे, कहीं डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। कुछ जगहों पर रोटरी को बड़ा किया जाएगा, ताकि गाड़ियां आसानी से मुड़ सकें। सड़कों पर अतिक्रमण हटाने का काम भी होगा, जिससे रास्ते और चौड़े होंगे। ऑटो और ई-रिक्शा के लिए अलग से स्टैंड बनाए जाएंगे, ताकि सड़क पर अव्यवस्था न हो। नए यू-टर्न भी बनाए जाएंगे, जिससे ड्राइवरों को आसानी होगी। Re-Design

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment