Weather Update 4 May 2025: हरियाणा, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़े ताज अपडेट

Published On: May 4, 2025
Follow Us
Weather Update 4 May 2025

Weather Update 4 May 2025: मई महीने की शुरुआत आमतौर पर झुलसाने वाली गर्मी के साथ होती है, लेकिन इस बार दिल्ली-NCR के लोग सुहाने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। शुक्रवार की जोरदार बारिश के बाद शनिवार को भी हल्की बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

देशभर का मौसम अपडेट

शुक्रवार को दिल्ली ने मई में 70 मिमी बारिश के साथ रिकॉर्ड बनाया था। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे रही। शनिवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। आने वाले हफ्ते में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

आज के तापमान का हाल:

शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली 23 35
नोएडा 21 32
पटना 27 38
लखनऊ 27 36
जयपुर 25 35
भोपाल 25 40
मुंबई 27 33
गाजियाबाद 22 33
जम्मू 20 36
प्रयागराज 26 37
कोलकाता 23 33
अहमदाबाद 28 40
बेंगलुरु 21 33
कानपुर 25 34
वाराणसी 24 35

अलर्ट वाले राज्य:

रविवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश और आंधी की संभावना है। 5-7 मई तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment