न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

कल का मौसम 5 May 2025: उत्तर भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, कई राज्यों में लू का खतरा

On: May 4, 2025 2:04 PM
Follow Us:
कल का मौसम कैसा रहेगा जानें

कल का मौसम: भारत में इस समय मौसम पूरी तरह से परवर्तनशील बना हुआ है। जहां एक और उत्तर भारत में आंधी और तूफ़ान के साथ बारिश हो रही है तो वहीं दक्षिण के राज्यों में लू का ख़तरा बढ़ता जा रहा है। आइये जानते है कल का मौसम कैसा रहने वाला है। इस बार मौसम विभाग ने मानसून अच्छी होने की आशंका जताई है।

5 मई 2025 यानी कलका मौसम: उत्तर भारत में बारिश और तूफान का अलर्ट, दक्षिण में भी हालात खराब

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 5 मई 2025 के लिए मौसम का अलर्ट जारी कर दिया है। कल का मौसम अगर देखें तो उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है, जबकि दक्षिण भारत में भी गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खास बात यह है कि चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड में मौसम का रौद्र रूप श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बन गया है।


उत्तराखंड: रूद्रप्रयाग में तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें कल का मौसम

चारधाम यात्रा शुरू होते ही उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। IMD ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, रूद्रप्रयाग, यमुनोत्री और गंगोत्री में तेज बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने और मौसम अपडेट्स पर ध्यान देने की अपील की है। स्थानीय लोगों के लिए भी प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

A huge subsidy is available on installing a 3-kilowatt solar panel.
Solar Panel Subsidy: 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

हरियाणा और राजस्थान: फिर बदलेगा मौसम

हरियाणा और राजस्थान में कल का मौसम की आंख मिचौली जारी है। हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर जैसे जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राजस्थान में कल का मौसम देखें तो जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर और बाड़मेर समेत कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। IMD ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।


महाराष्ट्र और गोवा: गर्मी का कहर, लू का अलर्ट

The government has launched the Bharat Taxi App.
अब भारत के टैक्सी ड्रीवरों की होगी बंपर कमाई, सरकार ने लॉन्च किया Bharat Taxi App

उत्तर भारत में जहां बारिश राहत दे रही है, वहीं कल का मौसम देखें तो महाराष्ट्र और गोवा में गर्मी चरम पर है। IMD ने मुंबई, हिंगोली, जलगांव और जालना में लू और भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। कल का मौसम देखें तो तापमान कई जगहों पर 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। गोवा में भी लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों की परेशानी बढ़ गई है।


कुल मिलाकर कैसा रहेगा मौसम?

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का असर साफ दिख रहा है। कल का मौसम उत्तर भारत में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी से लोग सतर्क हो रहे हैं, जबकि दक्षिण भारत में लू और गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग लगातार अपडेट दे रहा है, इसलिए सुरक्षित रहने के लिए लोग मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखें।

A high-speed rail corridor will be built alongside this expressway.
Rail corridor : इस एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 12 जिलों की चमकेगी किस्मत!

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment