रेलवे ने बदले 48 ट्रेनों के ठहराव, अब कानपुर और आगरा के इन स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें, जानें पूरा टाइम टेबल

Published On: May 15, 2025
Follow Us
भारतीय रेलवे रेलवे ने बदले 48 ट्रेनों के ठहराव, अब कानपुर और आगरा के इन स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें, जानें पूरा टाइम टेबल

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के ठहराव में बड़ा बदलाव किया है। रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर बताया कि 24 ट्रेनें अब कानपुर सेंट्रल की बजाय गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेंगी, जबकि 24 ट्रेनें आगरा फोर्ट के स्थान पर अब ईदगाह स्टेशन पर ठहरेंगी।

रेलवे की ओर से इन बदलावों को लेकर नया टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है, जबकि ठहराव की तारीखें संबंधित रेलवे जोन द्वारा तय की जाएंगी।

ईदगाह स्टेशन पर रुकेंगी ये प्रमुख ट्रेनें:

  • 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस – शाम 7:40 से 7:50

  • 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस – सुबह 8:35 से 8:45

  • 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस – शाम 7:40 से 7:50

  • 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस – सुबह 8:35 से 8:45

  • 12937 गांधीधाम-हावड़ा गरबा एक्सप्रेस – दोपहर 3:10 से 3:20

  • 12938 हावड़ा-गांधीधाम गरबा एक्सप्रेस – शाम 6:20 से 6:30

  • 12941 भावनगर टर्मिनस-आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस – दोपहर 3:10 से 3:20

  • 12942 आसनसोल-भावनगर टर्मिनस पारसनाथ एक्सप्रेस – दोपहर 12:50 से 12:55

गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेंगी ये ट्रेनें:

  • 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस – रात 10:05 से 10:10

  • 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस – अलसुबह 4:05 से 4:10

  • 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस – दोपहर 2:45 से 2:50

  • 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस – रात 11:00 से 11:10

  • 12379 सियालदह-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस – अलसुबह 3:15 से 3:20

  • 12380 अमृतसर-सियालदह जालियांवाला बाग एक्सप्रेस – रात 1:10 से 1:15

  • 12329 सियालदह-आनंदविहार पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस – अलसुबह 3:15 से 3:20

  • 12330 आनंदविहार-सियालदह पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस – रात 1:10 से 1:15

  • 12443 हल्दिया-आनंदविहार एक्सप्रेस – अलसुबह 3:15 से 3:20

  • 12444 आनंदविहार-हल्दिया एक्सप्रेस – रात 1:10 से 1:15

रेलवे ने इन बदलावों को यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लागू किया है। इससे इन नए स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में भी सुधार किया जाएगा। रेलवे यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा से पहले नया टाइम टेबल ज़रूर चेक करें।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment